अरुणाचल प्रदेश में पिता-पुत्री की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश में पिता-पुत्री की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ईटानगर, 26 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले की पुलिस ने एक दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मनमाओ थाना क्षेत्र के कमलाओ में पांच मार्च को दोहरे हत्याकांड के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था।
चांगलांग के पुलिस अधीक्षक किर्ली पाडु ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी मदन कर्मकार, पिता-पुत्री की हत्या करने के बाद फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार,‘‘ आरोपी ने चार मार्च की रात बबलू कोल (42) और उसकी सात वर्षीय बेटी ऋषिता की हत्या की और असम भाग गया।”
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को पड़ोसी राज्य के तिनसुकिया जिले में ढूंढ निकाला।
इसके बाद बुधवार को मनमाओ थाना प्रभारी निरीक्षक वांगपोल वांगसा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार असम राइफल्स और असम पुलिस की मदद से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पाडु ने कहा कि पुलिस दोहरे हत्याकांड के मकसद की जांच कर रही है।
भाषा
प्रचेता नरेश
नरेश

Facebook


