माझी ने ओडिशा के समुद्र तटों को साफ रखने की अपील की

माझी ने ओडिशा के समुद्र तटों को साफ रखने की अपील की

माझी ने ओडिशा के समुद्र तटों को साफ रखने की अपील की
Modified Date: September 19, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: September 19, 2026 5:25 pm IST

भुवनेश्वर, 19 सितंबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को लोगों से राज्य के समुद्र तटों को साफ रखने की अपील की और कहा कि समुद्र राज्य की पहचान, विरासत और जीवन शैली का एक अभिन्न अंग है।

माझी ने कहा कि एक समुद्र तट साफ होने से आजीविका और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करते हुए एक समृद्ध ‘ब्लू इकॉनोमी’ (समुद्री अर्थव्यवस्था) बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस’ पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आइए, हम ओडिशा के तटों को साफ एवं स्वच्छ रखें और तटों के आसपास रहने वालों को सुरक्षित रखें। एक समृद्ध ब्लू इकोनॉमी बनाएं, जो समुद्र के साथ हमारे शाश्वत जुड़ाव को एक नयी दिशा में ले जाए।’’

‘ब्लू इकॉनोमी’ का अर्थ है- समुद्री संसाधनों का पर्यावरण के अनुकूल उपयोग करके आर्थिक विकास, रोज़गार और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा करना।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में