BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mumbai Bus Accident: रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा, रिवर्स लेते समय बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, इतने की दर्दनाक मौत

रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा, रिवर्स लेते समय बस ने लोगों को मारी टक्कर, Major accident near railway station, bus hits people while reversing

Mumbai Bus Accident: रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा, रिवर्स लेते समय बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, इतने की दर्दनाक मौत
Deepak Sahu
Published: 30 Dec 2025 | 12:19 amModified: 30 Dec 2025 | 12:22 am

मुंबई: Mumbai Bus Accident: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भांडुप पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेशन रोड पर BEST की एक बस के रिवर्स लेते समय कई लोगों को कुचल देने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 29 दिसंबर की रात करीब 10:05 बजे की बताई जा रही है।

Mumbai Bus Accident: जानकारी के अनुसार भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड परिसर में BEST बस को चालक पीछे की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान बस वहां मौजूद लोगों से टकरा गई और कई लोग उसके नीचे आ गए। हादसे के समय स्टेशन परिसर में काफी भीड़ थी, क्योंकि लोग अपने-अपने काम से घर लौट रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया। मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, BEST के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस की टीमें तुरंत पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बस के नीचे से निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, घायलों और मृतकों को राजावाड़ी बीएमसी अस्पताल और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजावाड़ी अस्पताल में 31 वर्षीय एक अज्ञात महिला को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि प्रशांत लाड (51) की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में तीन अन्य लोगों को मृत घोषित किया गया है। नौ घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Major accident near railway station, bus hits people while reversing

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm