BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today Breaking News and Updates 27th December 2025: आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक.. ‘मनरेगा’ पर तय करेंगे आगे की रणनीति, प्रदेश से ये नेता होंगे शामिल

कांग्रेस का आरोप है कि ‘विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम’ के जरिए मनरेगा को समाप्त कर दिया गया है और इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना राष्ट्रपिता का …

Dageshwar DewanganUpdated on 27 Dec 2025 | 11:44 pm
Today Breaking News and Updates 27th December 2025
HIGHLIGHTS
  1. मनरेगा पर कांग्रेस की बड़ी रणनीतिक बैठक
  2. जी राम जी अधिनियम पर सरकार को घेरने की तैयारी
  3. देशव्यापी आंदोलन की संभावना

Today Breaking News and Updates 27th December 2025: नई दिल्ली: कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) शनिवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर मंथन करेगी। इस बैठक में पार्टी सरकार के खिलाफ आगे की रणनीति तय कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, मनरेगा के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर भी विचार किया जा सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाद्रा, जयराम रमेश समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। बैठक में संसद के हालिया सत्र और जी राम जी अधिनियम को लेकर पार्टी की राजनीतिक दिशा पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Today Breaking News and Updates 27th December 2025: कांग्रेस का आरोप है कि ‘विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम’ के जरिए मनरेगा को समाप्त कर दिया गया है और इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना राष्ट्रपिता का अपमान है। सोनिया गांधी ने पहले ही कहा है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा पर “बुलडोजर चला दिया” और इससे करोड़ों किसानों, मजदूरों और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला हुआ है।

खरगे और राहुल गांधी ने भी इस कानून को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि यह अधिनियम गांवों और राज्यों के खिलाफ है तथा मनरेगा की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की जा रही है। कांग्रेस ने इस कानून के खिलाफ देशव्यापी मोर्चा बनाने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि संसद ने 18 दिसंबर को ‘विकसित भारत–जी राम जी विधेयक, 2025’ को मंजूरी दी थी, जो राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद अब कानून बन चुका है।

27 Dec 2025 | 10:40 pm

Raipur News: मकर संक्रांति के पहले पतंग-माँजा की दुकानों पर प्रशासन की दबिश

मकर संक्रांति के पहले पतंग-माँजा की दुकानों पर प्रशासन की दबिश

चाइनीज़ मांजा बेचने वाली चार दुकानों के ख़िलाफ़ कार्रवाई

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल और निगम
की टीम ने की पतंग दुकानों पर कार्रवाई

सदर बाजार, बूढ़ातालाब, गोलबाजार की 4 पतंग दुकानों का किया औचक निरीक्षण

3 पतंग दुकानों से मिला प्रतिबंधित चाइनीज मांझा

सिटी पतंग भंडार , मोती पतंग और पतंग भंडार से बड़ी मात्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त

दुकान संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया

27 Dec 2025 | 10:39 pm

Sakti News: नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही में गई मासूम बच्चे की गई जान

सक्ती-
नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही में गई मासूम बच्चे की गई जान
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गांव में लगे लोहे के खंभे से टकराया
ट्रैक्टर की टक्कर से खंभा बच्चे के ऊपर गिरा
आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को किया आग के हवाले
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
जैजैपुर थाना क्षेत्र के भोथिया गांव की घटना

27 Dec 2025 | 9:53 pm

Gwalior News: महिला IPS सड़कों पर चैकिंग में निकली

ग्वालियर
महिला IPS सड़कों पर चैकिंग में निकली,
एक युवक की गाड़ी पकड़ी,
गाड़ी में ब्लैक फिल्म, गाड़ी में डंडा,
बिना नंबर प्लेट के मिली,
IPS अनु बेनीवाल बोली….
तुम्हारे फूफाजी चाहे president हो, चालान तो होगा” ….
मेडिकल कॉलेज के पास चल रही थी चेकिंग।

27 Dec 2025 | 9:34 pm

Raipur News: एक्सप्रेस वे पर लगा 2 किमी तक लंबा जाम

रायपुर
एक्सप्रेस वे पर लगा 2 किमी तक लंबा जाम
रॉन्ग साइड पर गाड़ियों के आने की वजह से लगा जाम
रिंग रोड नंबर 1 के पास लगा लंबा जाम

27 Dec 2025 | 8:53 pm

Raipur News: प्राइवेट यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र की मौत का मामला

रायपुर-
प्राइवेट यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र की मौत का मामला
आरोपियों में 3 विदेशी छात्र, तीनों पुलिस गिरफ्त में
लाइबेरिया के सैम नाम के स्टूडेंट की हुई थी मौत
आरोपियों में 2 साउथ सूडान और 1 सूडान का
मंदिर हसौद थाना पुलिस ने कार्रवाई

27 Dec 2025 | 8:26 pm

Raipur News: प्राइवेट यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र की मौत का मामला

रायपुर-
प्राइवेट यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र की मौत का मामला
आरोपियों में 3 विदेशी छात्र, तीनों पुलिस गिरफ्त में
लाइबेरिया के सैम नाम के स्टूडेंट की हुई थी मौत
आरोपियों में 2 साउथ सूडान और 1 सूडान का
मंदिर हसौद थाना पुलिस ने कार्रवाई

27 Dec 2025 | 8:14 pm

Rewa News: पटाखा व्यापारी के घर में हुआ ब्लास्ट

रीवा-
पटाखा व्यापारी के घर में हुआ ब्लास्ट
2 पड़ोसी और घर का 1 सदस्य चपेट में
संजय गांधी अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
अवैध रुप से बिक्री करने घर में रखे थे पटाखे
गुढ़ थाना क्षेत्र की घटना

27 Dec 2025 | 7:54 pm

Bhind News: 5 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग और तत्काल लोन दिलाने का दिया था झांसा

भिंड– 5 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार
ऑनलाइन गेमिंग और तत्काल लोन दिलाने का दिया था झांसा
सभी आरोपी राजस्थान के शिकर का रहने वाले है
कई लोगों को झांसे में लेकर लाखों की ठगी की थी
उमरी थाना पुलिस की कार्रवाई

27 Dec 2025 | 7:51 pm

Kawardha News: गन्ने की खेत में लगी आग, लगभग 15 एकड़ गन्ने की फसल चपेट में आया

कवर्धा– गन्ने की खेत में लगी आग
लगभग 15 एकड़ गन्ने की फसल चपेट में आया
दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया
किसानों को लाखों रु का हुआ नुकसान
कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर की घटना

27 Dec 2025 | 7:50 pm

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का लगातार हमला, गृह मंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर किया तीखा पलटवार

ब्रेक,

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का लगातार हमला

गृह मंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर किया तीखा पलटवार

मंत्री जी के साथ कोई आ जाएं तो उनको इतनी परेशानी है

किसी के आने पर गुलाब बिछाए थे और उसका गुलकंद खाए थे

राजनीति करनी है तो कुछ स्तर की करें, जनहित की करें

धीरेंद्र शास्त्री धर्म, समाज और भारत के विकास के लिए काम कर रहे

कांग्रेस शुरू से इन प्रयासों का विरोध करती आई है, मुद्दा यही है

27 Dec 2025 | 6:40 pm

Indore News: बीजेपी के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का बयान, प्रसाशन तो अपना काम करेगा जरूरत पड़ेगी तो हम भी अपना काम करेंगे

इंदौर : बीजेपी के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का बयान,

प्रसाशन तो अपना काम करेगा जरूरत पड़ेगी तो हम भी अपना काम करेंगे ,

एक भी घुसपैठिया इंदौर में हिंदुस्तान में नहीं रह पाएगा ,

हम संकल्प लेते है , एक एक कि आईडी चेक होगी

सभी घुसपैठियों को इंदौर से, देश से बाहर निकालेंगे,

स्वीडन सरकार से मांग करेंगे कि मो यूनुस का नोबल का शांति पुरस्कार वापिस हो,

जब फिलिस्तीन पर हमला हुआ तो राहुल गांधी , प्रियंका गांधी फिलिस्तीन लिखा बैंग संसद में लेकर समर्थन करने गए,

आज हिंदुओ पर अत्यचार हो रहा है और यही कांग्रेस मुंह पर हाथ रखकर बैठी है।

27 Dec 2025 | 6:04 pm

Delhi News: कांग्रेस शुरू करेगी मनरेगा बचाओ आंदोलन, 5 जनवरी से देशभर में शुरू होगा मनरेगा बचाओ आंदोलन

दिल्ली
– कांग्रेस शुरू करेगी मनरेगा बचाओ आंदोलन
– 5 जनवरी से देशभर में शुरू होगा मनरेगा बचाओ आंदोलन
– कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फैसला

27 Dec 2025 | 6:03 pm

Raipur News: तमनार की घटना पर बोले सुशील आनंद शुक्ला, जनसुनवाई रद करने ग्रामीण विरोध कर रहे थे

रायपुर–
तमनार की घटना पर बोले सुशील आनंद शुक्ला
जनसुनवाई रद करने ग्रामीण विरोध कर रहे थे
आज पुलिस के साथ ग्रामीणों का टकराव भी हो गया
यह सरकार की अकर्मण्यता की वजह से हुआ है
सरकार उद्योगपतियों के पक्ष में काम कर रही है
यही स्थिति सरगुजा, छुईखदान में उत्पन्न हुई
गलती सरकार की, कार्रवाई गांव वालों पर होती है
यह सरकार की प्रशासनिक विफलता है

27 Dec 2025 | 6:01 pm

Gwalior News: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का बयान, हम मनरेगा को बंद नहीं होने देंगे

ग्वालियर
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का बयान,
हम मनरेगा को बंद नहीं होने देंगे,
आंदोलन करेंगे 5 जनवरी से आंदोलन की शुरआत होगी,
बीजेपी बहुत पहले से इसे बंद करने के लिए तुली हुई थी,
हम अपने आंदोलन गांव गांव तक ले जाएंगे- अशोक सिंह

27 Dec 2025 | 5:27 pm

Tikamgarh News: ट्रक की टक्कर से टैक्सी सवार 2 लोगों की मौत, टीकमगढ़-छतरपुर रोड पर हुआ हादसा

टीकमगढ़–
ट्रक की टक्कर से टैक्सी सवार 2 लोगों की मौत
टीकमगढ़-छतरपुर रोड पर हुआ हादसा
मजदूरी के बाद घर वापस लौट रहे थे दोनों
देहात थाना क्षेत्र की घटना

27 Dec 2025 | 5:25 pm

Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ, प्रतिष्ठा द्वादशी का यज्ञशाला में हुआ प्रथम दिन का अनुष्ठान।

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ (पाटोत्सव) प्रतिष्ठा द्वादशी का यज्ञशाला में हुआ प्रथम दिन का अनुष्ठान।

सायंकाल उत्सव विग्रह की निकाली गई पालकी यात्रा ।

प्रातः वास्तु पूजा के पश्चात गणहोम,तत्त्वकलश, तत्त्वहोम, सुदर्शनहोम आदि अनुष्ठान कराए गए संपन्न।

सायंकाल देवदर्शन के निमित्त परिसर में प्रभु विग्रह की पालकी यात्रा गई निकाली।

पांच दिन चलने वाला अनुष्ठान विद्वान आचार्यों द्वारा ट्रस्टी जगद्गुरु मध्वाचार्य जी के निर्देशन में हो रहा है संपन्न

27 Dec 2025 | 4:54 pm

इंदौर की कोर्ट ने व्यापम परीक्षा के 12 मुन्ना भाइयों को सुनाई सजा, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

इंदौर की कोर्ट ने व्यापम परीक्षा के 12 मुन्ना भाइयों को सुनाई सजा

सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

2011 में फर्जी परीक्षार्थी के रूप में शामिल हुए थे सभी आरोपी

न्यायाधीश शुभ्रा सिंह ने सुनाई सजा,

सभी आरोपियों को पांच पांच साल की सजा और एक एक हजार का लगाया गया जुर्माना,

आरोपियों में मुख्य परीक्षार्थी, फर्जी परीक्षार्थी और बिचौलिए भी हैं शामिल,

चार आरोपी मध्यप्रदेश के हैं जबकि अन्य आरोपी यूपी के हैं

न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेजा गया।

27 Dec 2025 | 4:53 pm

चार चार शादियों के मामले में घिरे पूर्व मंत्री दीपक जोशी आए मीडिया के सामने, कहा…

चार चार शादियों के मामले में घिरे पूर्व मंत्री दीपक जोशी आए मीडिया के सामने…

दीपक जोशी ने कहा सनातन धर्म में विवाह एक संस्कार है, ये एक निजी विषय भी है… सार्वजनिक जीवन का दम भरने वालों के लिए ये जवाबदेही का विषय भी है..
मैंने गलतियां की हैं, बेईमानी छन या धोखा नहीं किया…
मेरी शादियों के मामले कोर्ट में चल रहे हैं…
मेरे निजी जीवन की तस्वीरें सार्वजनिक की गर्दी…
मैं ना रास्ता भटका हूं और ना ही मंजिल खोयी है…

27 Dec 2025 | 4:08 pm

Raipur News: बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने किया हवन शुरू, तेलीबांधा थाने के सामने सड़क पर बैठकर हवन कर रहे प्रदर्शनकारी

रायपुर

बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने किया हवन शुरू

तेलीबांधा थाने के सामने सड़क पर बैठकर हवन कर रहे प्रदर्शनकारी

प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए कर रहे हवन

27 Dec 2025 | 4:04 pm

Raigarh News: तमनार में ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर किया पथराव

रायगढ़
तमनार में ग्रामीणों ने किया हंगामा। पुलिस पर किया पथराव।

सीएचपी चौक में धरना हटाने गए ग्रामीणों के साथ पुलिस की झूमा झटकी। पथराव में टी आई कमला पुसांग बुरी तरह घायल।

जिंदल की बस में तोड़फोड़ की भी खबर। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात।

गांव में तनाव का माहौल।

धरना हटाने के दौरान रोड एक्सीडेंट में एक ग्रामीण के घायल होने के बाद बढ़ा विवाद

27 Dec 2025 | 3:37 pm

Bhopal News: एमपी के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल की प्रेस वार्ता, अपने विभाग के 2 साल की उपलब्धियां और रिपोर्ट कार्ड कर रहे हैं पेश

भोपाल

एमपी के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल की प्रेस वार्ता

अपने विभाग के 2 साल की उपलब्धियां और रिपोर्ट कार्ड कर रहे हैं पेश

कुछ ही देर में करेंगे प्रेस वार्ता को संबोधित

27 Dec 2025 | 3:36 pm

Morena News: BJYM नेता ने कार से 5 लोगों को कुचलने का मामला, गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने हाईवे पर अभी भी चक्काजाम

अपडेट
मुरैना: BJYM नेता ने कार से 5 लोगों को कुचलने का मामला
गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने हाईवे पर अभी भी चक्काजाम
SDOP अंबाह सहित 6 से ज्यादा थाना प्रभारी मौके पर मौजूद

27 Dec 2025 | 3:35 pm

Dindauri News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, 2 गंभीर घायल

डिंडौरी-
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
हादसे में एक की मौत, 2 गंभीर घायल
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे की घटना

27 Dec 2025 | 3:06 pm

UP News : रामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1 जनवरी तक VIP पास और आरती पास पर रोक

अयोध्या : रामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़
नए वर्ष को लेकर 1 जनवरी तक VIP दर्शन के पास बुक,
रामलला की मंगला आरती के VIP पास भी बुक,
1 जनवरी तक VIP पास और आरती पास पर रोक।

27 Dec 2025 | 3:03 pm

Raipur News: बजरंग दल विहिप कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने के बाहर सड़क पर बैठकर कर रहे है नारेबाजी

रायपुर: बजरंग दल विहिप कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी…
7 कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की दी चेतावनी…
गिरफ्तारी नही करने पर अनिश्चितकाल तक थाने के बाहर बैठने की दी चेतावनी.….
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने के बाहर सड़क पर बैठकर कर रहे है नारेबाजी.

27 Dec 2025 | 2:56 pm

Jabalpur News : राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत की अगुवाई में निकली विहिप और बजरंग दल की शौर्य यात्रा

जबलपुर- विहिप और बजरंग दल की शौर्य यात्रा
राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत की अगुवाई में निकली शौर्य यात्रा
अल्पसंख्यक बहुल गोहलपुर इलाके में पहुंचेगी शौर्य यात्रा
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हज़ारों कार्यकर्ता निकाल रहे यात्रा
प्रशासन ने 6 दिसम्बर को नहीं दी थी शौर्य यात्रा निकालने की अनुमति
HC से मिली सशर्त अनुमति पर निकाली जा रही शौर्य यात्रा

27 Dec 2025 | 2:31 pm

Raipur News: बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे तेलीबांधा थाना, सड़क पर बैठकर कर रहे है नारेबाजी

रायपुर: बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे तेलीबांधा थाना
तेलीबांधा थाने का किया घेराव
थाने के सामने सड़क पर बैठकर कर रहे है नारेबाजी
पुलिस के खिलाफ कर रहे है नारेबाजी…
एक तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित…
ट्रैफिक जाम की बनी स्थिति….
पुलिस के आलाधिकारी समेत अतिरिक्त बल मौके पर..

27 Dec 2025 | 2:17 pm

MP News: पत्नी के रूठकर मायके चले जाने से हाई टेंशन लाइन पर चढ़ा युवक, समझाइश के बाद नीचे उतरा युवक

रायसेन: युवक हाई टेंशन लाइन पर चढ़ा
पत्नी के रूठकर मायके चले जाने से टेंशन लाइन पर चढ़ा
लाइन पर चढ़कर पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा युवक
भोजपुर चौकी प्रभारी के समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा
ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा गाव का मामला

27 Dec 2025 | 2:15 pm

Bijapur News: नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं

बीजापुर: नक्सलियों ने की आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या
मुखबिरी का शक में की आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या
कुछ दिन पहले आत्मसमर्पण करके गांव में रह रहा था
घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं

27 Dec 2025 | 2:14 pm

Mandla News : शादी का झांसा देकरआरक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस अधीक्षक को दी लिखित शिकायत

मंडला: आरक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर देकर किया रेप
युवती ने आरक्षक के खिलाफ की शिकायत
पुलिस अधीक्षक को दी लिखित शिकायत
पीड़िता की आरक्षक से 2023 में हुई थी दोस्ती
सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोनों में दोस्ती

27 Dec 2025 | 1:59 pm

Raipur News : बजरंग दल के कार्यकर्ता मोतीबाग में हो रहे है एकत्रित, जुलूस की शक्ल में पहुंचेंगे सिविल लाइन थाने

रायपुर: बजरंग दल के कार्यकर्ता मोतीबाग में हो रहे है एकत्रित
जुलूस की शक्ल में पहुंचेंगे सिविल लाइन थाने
सार्वजनिक गिरफ्तारी देने पहुंचेंगे सिविल लाइन थाने
ASP,CSP समेत अतिरिक्त बल थाने में तैनात

27 Dec 2025 | 1:28 pm

Gwalior News : सांसद चंद्रशेखर रावण ने पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम, बाबा साहब पुतला जलाने की कोशिश करने वाले के ख़िलाफ़ NSA की कार्यवाही करे

ग्वालियर : पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम,
सांसद चंद्रशेखर रावण ने दिया अल्टीमेटम,
सोशल मीडिया X पर रावण ने लिखा,
आपके पास 72 घंटे है, बाबा साहब पुतला जलाने की कोशिश करने बाले और लगातार अपमान करने बाले के ख़िलाफ़ NSA की कार्यवाही करे,
अन्यथा 1 जनवरी को ग्वालियर में जो होगा जिसकी जिम्मेदारी आप प्रशासन की होगी,
कल एक व्यक्ति ने अंबेडकर का पुतला जलाने की की थी कोशिश,
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ देर रात किया था मामला दर्ज।

27 Dec 2025 | 1:26 pm

Bilaspur News: पार्टनरशिप में हाइवा लेने के नाम पर युवती से 17 लाख की ठगी, पड़ोसी युवक ने की ठगी

बिलासपुर: युवती से 17 लाख की ठगी
पड़ोसी युवक ने की ठगी
पार्टनरशिप में हाइवा लेने का दिया झांसा
हेमूनगर निवासी युवती हुई ठगी का शिकार
शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
तोरवा थाना क्षेत्र का मामला

27 Dec 2025 | 1:21 pm

Raipur News : पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू का पलटवार, कहा देश में बड़ी आबादी सनातन ना मानने वाले लोगों की है क्या उन सब को विदेश भाग देंगे?

रायपुर : पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू का पलटवार
भूपेश बघेल को देश छोड़ने वाले बयान पर दी नसीहत
धीरेंद्र शास्त्री का बयान बेहद ही आपत्तिजनक है
धीरेंद्र शास्त्री को वाणी और व्यवहार में सर्वधर्म समभाव रखना चाहिए
देश में बड़ी आबादी सनातन ना मानने वाले लोगों की है
क्या उन सब को विदेश भाग देंगे?
क्या विदेश में बसे हिंदुओं को भी वहां की सरकार भागना शुरू कर दे?

27 Dec 2025 | 1:14 pm

Bilaspur News : अवैध निर्माण कर बनाया गया दीवार गिरा, कार्रवाई के दौरान बाल-बाल बचे निगम कर्मचारी

बिलासपुर: बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बाल-बाल बचे निगम कर्मचारी
अवैध निर्माण कर बनाया गया दीवार गिरा
भागकर बचाई अतिक्रमण शाखा के कर्मचारियों ने अपनी जान
होटल वाईट रोज ने रोड की जमीन पर बनाई थी अवैध दीवार
सिविल लाइन मगरपारा क्षेत्र का मामला

27 Dec 2025 | 1:06 pm

Bhopal News: कांग्रेस में आपसी खींचतान से जुड़ी हुई बड़ी खबर, मुकेश नायक के इस्तीफे को संगठन ने किया अस्वीकार

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस में आपसी खींचतान से जुड़ी हुई बड़ी खबर
मुकेश नायक के इस्तीफे को संगठन ने किया अस्वीकार
पत्र में लिखा
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी निर्देशानुसार आपके द्वारा मीडिया विभाग अध्यक्ष पद से दिए गये त्यागपत्र को अस्वीकार किया जाता है
आपसे अपेक्षा है कि आप संगठन की मजबूती हेतु पूर्ववत मीडिया विभाग अध्यक्ष के तोर पर अपने दायित्वों का सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे
संगठन महामंत्री संजय कामले में जारी किए आदेश

27 Dec 2025 | 1:01 pm

Raipur News: समर्पण के लिए नक्सलियों को 31 जनवरी की डेड लाइन तय, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा सरकार को समर्पण की तारीख और आगे बढ़ानी चाहिए

रायपुर: समर्पण के लिए नक्सलियों को 31 जनवरी की डेड लाइन तय
मामले में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू का बयान
सरकार को समर्पण की तारीख और आगे बढ़ानी चाहिए
ताकि जिनका मन अब तक नहीं बदला, वह भी आगे आ सके
31 मार्च तक नक्सली खत्म हो जाएंगे, ऐसा मैं नहीं मानता
न जाने कितने हजार हथियार छुपा रखे होंगे नक्सली
उनके समर्थकों की संख्या अब भी हजारों में है
क्या पता कब वो फिर अपना सर उठा लें
क्या 31 मार्च के बाद नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई नही होगी?
यह अभियान सतत रूप से चलते रहना चाहिए
जब तक विचारधारा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती

27 Dec 2025 | 12:58 pm

Raipur News : मुस्लिम समाज ने पुलिस की जांच को लेकर किया प्रदर्शन, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान कहा पुलिस जांच में सबको सहयोग करना चाहिए

रायपुर : मुस्लिम समाज ने पुलिस की जांच को लेकर किया प्रदर्शन
डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान
पुलिस जांच में सबको सहयोग करना चाहिए
अचानक कोई जांच हो रहा है, ऐसी बात नहीं है
SIR में भी स्पष्ट हो बांग्लादेशियों की जांच होगी
जो बांग्लादेशी पकड़े जाएंगे कान पकड़कर वापस भेजेंगे

27 Dec 2025 | 12:30 pm

Bhopal News: ग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने अपने पद से दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा इस्तीफा

भोपाल : कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने अपने पद से दिया इस्तीफा…
मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा इस्तीफा…
स्वेच्छा से इस्तीफा देने की बात लिखी…
मुकेश नायक ने लिखा-
कल प्रबंध समीति की बैठक में मैंने यह आह्वान किया था कि पुराने लोगों को नए लोगों के लिए स्थान खाली करना चाहिए. मैं स्वेच्छा से अपने पद से स्तीफा देता हूँ.
दो बर्ष एक बेहद मेहनती ईमानदार, सक्षम अध्यक्ष के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा. मेरी अनन्य शुभकामनाएं

27 Dec 2025 | 11:56 am

Bhopal Airport Ranking: भोपाल एयरपोर्ट एक बार फिर देश में अव्वल स्थान पर, पैसेंजर सेटिस्फेक्शन में राजा भोज एयरपोर्ट नंबर 1

भोपाल

भोपाल एयरपोर्ट एक बार फिर देश में अव्वल स्थान पर

पैसेंजर सेटिस्फेक्शन में भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट नंबर 1

भोपाल और खजुराहो एयरपोर्ट बने देश मे नंबर 1

देश के 58 एयरपोर्ट्स में सुविधाओं के आधार पर मिली रेटिंग

स्वच्छता,सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर हुआ मूल्यांकन

2 राउंड में भारतीय विमानन प्राधिकरण ने किया सर्वे

राजाभोज एयरपोर्ट दोनों राउंड में रहा प्रथम

27 Dec 2025 | 11:55 am

Morena Viral Video: सांडों की लड़ाई में गई बुजुर्ग की जान, घटना के दौरान साइकिल से गुजर रहा था बुजुर्ग

मुरैना: सांडों की लड़ाई में गई बुजुर्ग की जान
घटना के दौरान साइकिल से गुजर रहा था बुजुर्ग
अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत
घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
अंबाह नगर पालिका के शहरी इलाके की घटना

27 Dec 2025 | 11:54 am

Sagara Dead Body Found: सड़क पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सागर- सड़क पर मिला युवक का शव
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची
रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का मामला

27 Dec 2025 | 11:14 am

Raipur Blind Murder: छपौरा गांव के खेत में अधजली लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी की बहन के साथ प्रेम प्रसंग में की हत्या

रायपुर…

छपौरा गांव के खेत में अधजली लाश की गुत्थी सुलझी…

आरोपी की बहन के साथ प्रेम प्रसंग में की हत्या…

आरोपी अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे गिरफ्तार…

जयति कार्यक्रम में बुलाकर खेत में ले जाकर की हत्या…

शराब पिलाने के बहाने प्लानिंग से की हत्या…

खेत में बैठकर शराब पीने के दौरान उतारा मौत के घाट…

ललित धीवर की अर्जुन धुर्व की बहन से था प्रेम प्रसंग…

लाश की पहचान छिपाने के लिए लाश को जलाने की कोशिश…

पुलिस जल्द करेगी पूरे हत्याकांड का खुलासा…

विधानसभा थाना में दर्ज था हत्या का मामला

27 Dec 2025 | 11:13 am

Raipur Gangster Mayank Singh News: गैंगस्टर मयंक सिंह के पुलिस रिमांड खत्म, कोर्ट में आज पेश करेगी पुलिस

रायपुर…

गैंगस्टर मयंक सिंह के पुलिस रिमांड खत्म…

कोर्ट में आज पेश करेगी रायपुर पुलिस…

तेलीबांधा में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने की पूछताछ…

मयंक सिंह का रिमांड बढाने का आवेदन लगायेगी पुलिस…

पूछताछ में मयंक सिंह ने उगले है कई राज…

27 Dec 2025 | 11:12 am

Morena Crime News: कार सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश में 2 युवकों को मारी टक्कर

मुरैना: कार सवार बदमाशों ने 2 युवकों को मारी टक्कर
पुरानी रंजिश में कार से युवकों को बदमाशों ने मारी टक्कर
टक्कर मारने के बाद लाठी-डंडों से की जमकर मारपीट
दोनों घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
इलाज के दौरान 1 युवक की हुई मौत
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार
जौरा थाना इलाके के अलापुर गांव के घटना

27 Dec 2025 | 10:54 am

Sehore News: नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

सीहोर
नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हिंदू संगठनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
अज्ञात लोगों ने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की थी
विरोध में लोगों ने कोतवाली परिसर की किया था घेराव
आरोपी पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज

27 Dec 2025 | 10:52 am

Bhopal News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025- 26 के लिए नगर निगम की तैयारियां शुरू

भोपाल: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025- 26 के लिए नगर निगम की तैयारियां शुरू

जनवरी माह के अंत में आ सकती है सर्वेक्षण की टीम

बीते साल 2024 के सर्वेक्षण टीम फरवरी 25 में आई थी

‘नई पहल- बढ़ाए हाथ, करें सफाई’ इस बार की थीम

जारी हुई टूल किट में जोड़े गए कई नए पैरामीटर

नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2025- 26 के लिए कई नवाचार

नागरिक भागीदारी और नए मूल्यांकन मानक भी किए गए तय

27 Dec 2025 | 10:51 am

Wadrafnagar News: दल से बिछड़े हाथी का आतंक जारी, देर रात किसान के मकान को तोड़ा

वाड्रफनगर: दल से बिछड़े हाथी का आतंक जारी
देर रात किसान के मकान को तोड़ा
घर में सो रहे लोगों ने भाग कर बचाई जान
घर में रखे अनाज को भी पहुंचाया नुकसान
हाथी की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण
कोटराही और भगवानपुर गांव में घूम रहा हाथी
वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र का मामला

27 Dec 2025 | 10:47 am

Korba News: अवैध ईट भट्ठों पर प्रशासन ने मारा छापा, 18 अवैध भट्ठों पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

कोरबा- अवैध ईट भट्ठों पर प्रशासन ने मारा छापा
18 अवैध भट्ठों पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
चोरी की बिजली और कोयले से चल रहा भट्ठा
9 लाख ईंट, JCB, कोयला लोड 2 ट्रैक्टर जब्त
हरदीबाज़ार ग्राम का मामला

27 Dec 2025 | 10:44 am

Gwalior Crime News: एडवोकेट आशुतोष दुबे पर एफआईआर, यूनिवर्सिटी थाने में दर्ज हुई

ग्वालियर
एडवोकेट आशुतोष दुबे पर एफआईआर,
यूनिवर्सिटी थाने में दर्ज हुई,
अंबेडकर का पुतला जलाने की थी कोशिश,
इस दौरान भीम आर्मी ने गांधी रोड़ पर किया था प्रदर्शन,
देररात एसपी ऑफिस का किया था घेराव,
आशुतोष दलित संगठनों के द्वारा मनु स्मृति की प्रतियां जलाने से था नाराज।

27 Dec 2025 | 10:43 am

Keshkal Jaam: पिछले 4 घण्टा से केशकाल घाट में लगा मेगा जाम, दसवें मोड़ पर 2 ट्रक खराब होने के चलते लगा जाम

केशकाल-
पिछले 4 घण्टा से केशकाल घाट में लगा मेगा जाम
दसवें मोड़ पर 2 ट्रक खराब होने के चलते लगा जाम
जाम के चलते घाट के दोनों ओर कई गाड़ियां फंसी
जाम खुलवाने में जुटी केशकाल पुलिस

27 Dec 2025 | 10:33 am

Jabalpur News: कानूनी लड़ाई जीतने के बाद आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल अपनी शक्ति प्रदर्शन करेंगे

जबलपुर: कानूनी लड़ाई जीतने के बाद आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल अपनी शक्ति प्रदर्शन करेंगे

जबलपुर में कानूनी लड़ाई जीतने के बाद आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल अपनी शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

विहिप–बजरंग दल की शौर्य यात्रा आज गोहलपुर क्षेत्र से निकाली जाएगी।

शौर्य यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

जिला प्रशासन ने 6 दिसंबर को शौर्य यात्रा की अनुमति देने से इंकार कर दिया था।

विहिप ने जिला प्रशासन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट के सशर्त अनुमति के आदेश के बाद, राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत के नेतृत्व में आज शौर्य यात्रा निकलेगी।

27 Dec 2025 | 10:23 am

Raipur Bajrang Dal News: बजरंग दल के कार्यकर्ता आज सिविल लाइन थाना पहुंचकर देंगे सामूहिक गिरफ्तारी, 24 तारीख को मैग्नेटो मॉल में हुई थी तोड़फोड़

रायपुर-
बजरंग दल के कार्यकर्ता आज देंगे गिरफ्तारी
सिविल लाइन थाना पहुंचकर देंगे सामूहिक गिरफ्तारी
सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर गिरफ्तारी देंगे
24 तारीख को मैग्नेटो मॉल में हुए तोड़ फोड़ पर गिरफ्तारी
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने किया था FIR दर्ज

27 Dec 2025 | 10:21 am

Bangladesh Violence News: बांग्लादेश में कॉन्सर्ट के दौरान हंगामा, रॉकस्टार जेम्स के कॉन्सर्ट में कट्टरपंथियों ने किया हंगामा

बांग्लादेश में कॉन्सर्ट के दौरान हंगामा
रॉकस्टार जेम्स के कॉन्सर्ट में हंगामा
जमात के कट्टरपंथियों ने किया हंगामा
बवाल के चलते कॉन्सर्ट को रद्द करना पड़ा
सिंगर जेम्स किसी तरह जान बचाकर निकले

27 Dec 2025 | 10:20 am

Morena Accident News: भाजपा नेता ने कार से 5 लोगों को रौंदा, ग्वालियर में इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत

मुरैना – भाजपा नेता ने कार से 5 लोगों को रौंदा
ग्वालियर में इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत
गंभीर घायलों को ग्वालियर किया गया था रेफर
पोरसा थाना इलाके के जौटाई रोड की घटना

27 Dec 2025 | 9:29 am

Korba Viral Video: मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लापरवाही, अस्पताल को दिए ई-रिक्शा में बच्चे घूमते दिखे

कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लापरवाही
मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखे परिजन
अस्पताल को दिए ई-रिक्शा में बच्चे घूमते दिखे

27 Dec 2025 | 9:27 am

Bilaspur Crime News: नाबालिक से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोनी थाना पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर_
नाबालिक से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
आरोपी स्वरित सिंह को प्रयागराज से किया गिरफ्तार
4 माह पूर्व पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था आरोपी
कोनी थाना पुलिस की कार्रवाई

27 Dec 2025 | 9:26 am

Indore New Year Celebration: नए साल के आयोजनों पर नगर निगम दिखाएगा सख्ती, टिकट बेचने पर लगेगा मनोरंजन कर

इंदौर : नए साल के आयोजनों पर नगर निगम दिखाएगा सख्ती

शहर में होने वाले आयोजनों में टिकट बेचने पर लगेगा मनोरंजन कर

मनोरंजन कर की वसूली के लिए नगर निगम राजस्व प्रभारी ने दिए निर्देश

आयोजन से पहले जमा कराना होगा मनोरंजन टैक्स

मनोरंजन टैक्स जमा नहीं करने पर नगर निगम बंद करवाएगा नए साल के आयोजन

27 Dec 2025 | 9:25 am

Bilaspur Dhan Kharidi News: पीपरतराई धान खरीदी केन्द्र के जांच के निर्देश, औसत गुणवत्ता से कम दर्जा वाले धान खरीदी की है शिकायत

पीपरतराई धान खरीदी केन्द्र के जांच के निर्देश

औसत गुणवत्ता से कम दर्जा वाले धान खरीदी की है शिकायत

निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र में सामने आई थी गड़बड़ी

खाद्य विभाग को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने किया गया निर्देशित

कमिश्नर सुनील जैन ने लिया एक्शन

27 Dec 2025 | 9:24 am

Bhopal Fire News: टिंबर मार्केट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी, 16 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

भोपाल के टिंबर मार्केट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।

करीब 16 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का अभियान चलाया।

आग बुझाने के लिए कई पानी के टैंकरों का भी इस्तेमाल किया गया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड के साथ पोकलेन और जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में जुटी हुई हैं।

आग बुझने के बाद भी घटनास्थल से लगातार धुआं उठता नजर आ रहा है।

भोपाल डेकोरेटर के मालिक ने कहा कि पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

शॉर्ट सर्किट या साजिश दोनों को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

27 Dec 2025 | 9:22 am

Delhi Poilce Operation ‘Aghat’: दिल्ली पुलिस का संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन आघात में अब तक 285 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात
संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन आघात में अब तक 285 लोग गिरफ्तार
1306 संदिग्ध को हिरासत में लिया गया
कार्रवाई के दौरान ड्रग्स और शराब बरामद
310 छीने, लूट और खोए मोबाइल बरामद
कार्रवाई में 231 बाइक, 1 कार भी जब्त
21 पिस्टल, 20 करतूस, 27 चाकू बरामद

27 Dec 2025 | 9:20 am

Bilaspur Crime News: युवती की पर्सनल डिटेल सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर_

युवती की पर्सनल डिटेल सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फर्जी आईडी बनाकर फोटो और मोबाइल नंबर किया था वायरल
फेसबुक में खुद को तहसीलदार बताकर की थी पीड़िता से दोस्ती
बातचीत करने से मना करने पर दिया घटना को अंजाम
आरोपी आशुतोष उपाध्याय मुलमुला का निवासी
सरकंडा थाना पुलिस की कार्रवाई

27 Dec 2025 | 9:19 am

Keshkal Road Accident: देर रात भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराया बाइक सवार युवक

केशकाल: देर रात भीषण सड़क हादसा
खड़ी ट्रक से टकराया बाइक सवार युवक
हादसे में युवक के सिर पर आई गंभीर चोट
अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
नेशनल हाईवे 30 की घटना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm