ममता का आरोप: धरना स्थल पर भाजपा बांट रही पर्चे, कार्यकर्ताओं से कहा- पकड़कर पुलिस को सौंपें

ममता का आरोप: धरना स्थल पर भाजपा बांट रही पर्चे, कार्यकर्ताओं से कहा- पकड़कर पुलिस को सौंपें

ममता का आरोप: धरना स्थल पर भाजपा बांट रही पर्चे, कार्यकर्ताओं से कहा- पकड़कर पुलिस को सौंपें
Modified Date: March 9, 2026 / 03:09 pm IST
Published Date: March 9, 2026 3:09 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

कोलकाता, नौ मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां धरनास्थल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी ‘एजेंसियों’ द्वारा पर्चे बांटे जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे ऐसे लोगों को पकड़ें और पुलिस के हवाले कर दें।

मतदाता सूची के विशेष गहण परीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ पिछले तीन दिनों से शहर के बीचों-बीच धर्मतला में धरना दे रही ममता ने राज्य की मंत्री शशि पांजा को निर्देश भी दिया कि वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

वह स्पष्टतया उन पर्चों का जिक्र कर रही थीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 मार्च को कोलकाता में होने वाली रैली का प्रचार किया गया था और जिन्हें कथित तौर पर वहां वितरित किया गया था।

उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘उन्हें (भाजपा और इनकी ‘एजेंसियों को) किसी अन्य राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में इस तरह के पर्चे बांटने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पकड़ो और पुलिस के हवाले कर दो।’’

बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है। वे ‘वोट चोर’ हैं। वे एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि पर्चे बांटने में शामिल लोग पकड़े जाने के बाद भाग गए थे।

भाषा सुरेश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में