ममता बनर्जी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी

Ads

ममता बनर्जी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 10:34 AM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 10:34 AM IST

कोलकाता, 23 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को उनकी शहादत की बरसी पर नमन करती हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘उनका साहस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है। इस शहीद दिवस पर हम न्याय और स्वतंत्रता के उन आदर्शों को कायम रखने का संकल्प लेते हैं, जिनके लिए उन्होंने संघर्ष किया। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा। जय हिंद!’’

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने 23 मार्च, 1931 को लाहौर षड्यंत्र मामले में फांसी दी थी। उनकी शहादत की स्मृति में इस दिन को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। फांसी के समय तीनों क्रांतिकारी की उम्र 25 वर्ष से कम की थी।

भाषा खारी शोभना

शोभना