Mamata Banerjee Targeted PM Modi: ‘जरूरत पड़ी तो मैं भी जाऊंगी दिल्ली’ ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कही ये बात
Mamata Banerjee Targeted PM Modi: ममता बनर्जी ने छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है।
Mamata Banerjee Targeted PM Modi/Image Credit: IBC24.in
- ममता बनर्जी ने छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है।
- ममता बनर्जी ने कहा- जरूरत पड़ी तो वह भी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जाएंगी।
- ममता ने कोविड-19 महामारी के दौरान अनियमितताओं की जांच के मुद्दे पर भी केंद्र पर निशाना साधा।
Mamata Banerjee Targeted PM Modi: कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वह भी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जाएंगी।
ममता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
तृणमूल की ‘21 जुलाई शहीद दिवस’ रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के संसद की ओर बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना काफिला मोड़कर चले गए। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों के प्रति असहिष्णुता दिखाई है और छात्रों के साथ अत्याचार किया गया। (Mamata Banerjee Targeted PM Modi) उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह दिल्ली जाकर कॉजपा के आंदोलन में शामिल होंगी। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर किया है।
ममता ने कोरोना मुद्दे को लेकर भी पीएम पर साधा निशाना
Mamata Banerjee Targeted PM Modi: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच के मुद्दे पर भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि यदि कोविड से जुड़े मामलों की जांच हुई तो सबसे पहले प्रधानमंत्री का नाम सामने आएगा। उन्होंने केंद्र पर धार्मिक आयोजनों के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा कि कॉजपा का आंदोलन परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर शुरू हुआ था, जिसे लेकर छात्रों का विरोध लगातार तेज हो रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG BJP Latest News: छत्तीसगढ़ भाजपा का बड़ा फैसला, रविदास जयंती और स्वतंत्रता दिवस पर होंगे ये विशेष कार्यक्रम, वाराणसी से पहुंचेगी पवित्र मिट्टी और जल
- CM Dr. Mohan Yadav News: कृषि और नवाचार का राष्ट्रीय मॉडल बनेगा बड़वानी, लाल मिर्च को दिलाएंगे जीआई टैग, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
- Priyanka Gandhi Detained Delhi Police: “वे कायर हैं, हम उनसे नहीं डरते, बल्कि वे हमसे डरते हैं”.. हिरासत के बाद प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर जोरदार हमला

Facebook


