ममता ने टीवीके को बधाई दी, विजय के मुख्यमंत्री के रूप में सफल कार्यकाल की कामना की

ममता ने टीवीके को बधाई दी, विजय के मुख्यमंत्री के रूप में सफल कार्यकाल की कामना की

ममता ने टीवीके को बधाई दी, विजय के मुख्यमंत्री के रूप में सफल कार्यकाल की कामना की
Modified Date: May 10, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: May 10, 2026 8:56 pm IST

कोलकाता, 10 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की जीत पर रविवार को उसे बधाई दी और पार्टी प्रमुख सी. जोसफ विजय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

बनर्जी ने कहा कि चुनावी परिणाम तमिलनाडु की जनता की ‘‘आकांक्षाओं, विश्वास और लोकतांत्रिक इच्छाशक्ति’’ को दर्शाते हैं।

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की शानदार जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई देती हूं। साथ ही, मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर विजय को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।’’

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु ‘‘प्रगति, कल्याण और समावेशी विकास’’ के पथ पर अग्रसर रहेगा।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘उन्हें (विजय) और उनकी सरकार को समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने में सफलता मिले, ऐसी मेरी कामना है।’

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में