ममता ने दिल्ली में होटल में आग से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया
ममता ने दिल्ली में होटल में आग से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया
कोलकाता, तीन जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर की एक तंग गली में स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 11 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की दुखद घटना से गहरा दुख हुआ है, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति, साहस और सांत्वना मिले, ऐसी प्रार्थना करती हूं।’’
भाषा नेत्रपाल पवनेश
पवनेश

Facebook


