ममता ने भवानीपुर के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की

ममता ने भवानीपुर के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की

ममता ने भवानीपुर के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की
Modified Date: May 3, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: May 3, 2026 10:12 pm IST

कोलकाता, तीन मई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार शाम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी पार्टी के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की।

बनर्जी इस सीट से इस बार भी उम्मीदवार हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह बैठक हुई।

भवानीपुर में बनर्जी का मुख्य मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है, जिन्होंने 2021 में नंदीग्राम सीट पर उन्हें हराया था।

मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास पर हुई इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता और कोलकाता के महापौर फिरहाद हाकिम समेत कई नेता मौजूद रहे।

हाकिम ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा, “ममता बनर्जी भवानीपुर में बड़े अंतर से जीतेंगी।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में