ममता ने गरीबों के लिए पांच रुपए में भोजन की योजना शुरू की

ममता ने गरीबों के लिए पांच रुपए में भोजन की योजना शुरू की

ममता ने गरीबों के लिए पांच रुपए में भोजन की योजना शुरू की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: February 15, 2021 11:38 am IST

कोलकाता, 15 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ‘मां’ योजना की डिजिटल तरीके से शुरुआत की, जिसके तहत राज्य सरकार निर्धनों को पांच रुपए के किफायती मूल्य पर भोजन मुहैया कराएगी।

इस योजना के तहत पांच रुपए में लोगों को थाली में चावल, दाल, एक सब्जी और अंडा करी मिलेगी।

ममता ने कहा कि राज्य सरकार प्रति प्लेट 15 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि स्वयं-सहायता समूह हर दिन दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच रसोइयों का संचालन करेंगे तथा धीरे-धीरे राज्य में हर जगह ऐसे रसोईघर स्थापित किए जाएंगे।

भाषा अविनाश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में