भवानीपुर मतगणना केंद्र पहुंची ममता, शुभेंदु पहले से थे मौजूद

भवानीपुर मतगणना केंद्र पहुंची ममता, शुभेंदु पहले से थे मौजूद

भवानीपुर मतगणना केंद्र पहुंची ममता, शुभेंदु पहले से थे मौजूद
Modified Date: May 4, 2026 / 04:13 pm IST
Published Date: May 4, 2026 4:13 pm IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार दोपहर अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना केंद्र से टीएमसी के एजेंट को बाहर निकाले जाने के आरोपों के बाद वहां पहुंचीं।

बनर्जी उस समय लॉर्ड सिन्हा रोड पर स्थित मतगणना केंद्र सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचीं, जब नेता प्रतिपक्ष व भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उनकी बढ़त कुछ कम हो गई थी। अधिकारी पहले से ही मतगणना केंद्र पर मौजूद थे।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं का दावा है कि उनके एक काउंटिंग एजेंट को केंद्र से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद बनर्जी खुद वहां पहुंचीं।

भवानीपुर में इन दोनों दिग्गज नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

राज्य की 293 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुरुआती बढ़त हासिल की।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में