नोएडा में किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: July 29, 2022 2:07 pm IST

नोएडा (उप्र), 29 जुलाई (भाषा) नोएडा में एक किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल वर्ष 2022 को आरोपी ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार किया था। घटना के बाद से वह फरार था।

उन्होंने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में