नोएडा में किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: August 24, 2023 / 01:33 pm IST
Published Date: August 24, 2023 1:33 pm IST

नोएडा (उप्र), 24 अगस्त (भाषा) जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया जो एक साल से अधिक समय से फरार था।

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि बीते वर्ष छह अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण को लेकर थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई थी।

शुक्ला के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी को हीरालाल राना ने बहला-फुसला कर अगवा किया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने किशोरी को तो बरामद कर लिया लेकिन हीरालाल फरार हो गया जिसकी तलाश की गई।

उन्होंने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच में पता चला था कि उसके साथ बलात्कार किया गया।

शुक्ला ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आरोपी हीरालाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

भाषा सं

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में