डूंगरपुर में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Ads

डूंगरपुर में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 6, 2024 / 06:07 PM IST,
    Updated On - June 6, 2024 / 06:07 PM IST

जयपुर, छह जून (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना बुधवार को हुई, जब आरोपी ने घर में 19 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

बिछीवाड़ा के थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि दूसरी बेटी ने घटना को देख लिया और इसके बारे में अपने रिश्तेदार को बताया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता की मां घटनास्थल पर पहुंची और उसे बचाया।

उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी को बीती रात दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन