सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो अपलोड करने के आरोप में 18 वर्षीय युवक को गोकलपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गोकलपुरी थाने की एक टीम ने बुधवार शाम उत्तरपूर्वी दिल्ली की संजय कॉलोनी में गश्त के दौरान आरोपी मनीष उर्फ कंगला (18) को पकड़ लिया।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे।
उनके मुताबिक, जब पुलिस ने सत्यापन के लिए उसे रोकने की कोशिश की, तो वह कथित तौर पर अपने घर में घुस गया।
पुलिस ने कहा कि हालांकि पुलिस ने उससे पूछताछ की और इस दौरान, उसने स्वीकार किया कि वीडियो में हथियार असली थे और उसने उन्हें अपने आवास पर छुपाया था।
अधिकारी ने बताया कि उसके खुलासे के आधार पर पुलिस ने घर की तलाशी ली और दो देसी कट्टे बरामद किए गए।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने गोकलपुरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मनीष पहले फर्श बाजार थाने में दर्ज एक मामले में शामिल था।
भाषा नोमान नोमान रंजन
रंजन

Facebook


