नोएडा में बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा में बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा में बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: June 7, 2021 9:53 am IST

नोएडा, सात जून (भाषा) नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में एक महिला से उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने रविवार रात को कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला रविवार रात को अपने कमरे में जब अकेली थी तब पड़ोस में रहने वाला रिंकू मौके का फायदा उठाकर उसके कमरे में घुस आया और उससे मारपीट की तथा बलात्कार किया। घटना के वक्त महिला का पति छत पर सोने गया था।

डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में