शादी का झांसा देकर इंजीनियर युवती से बलात्कार करने और लाखों की ठगी करने वाला हिरासत में

शादी का झांसा देकर इंजीनियर युवती से बलात्कार करने और लाखों की ठगी करने वाला हिरासत में

शादी का झांसा देकर इंजीनियर युवती से बलात्कार करने और लाखों की ठगी करने वाला हिरासत में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: November 8, 2022 10:32 pm IST

नोएडा (उप्र), आठ नवंबर (भाषा) नोएडा पुलिस ने एक आईटी इंजीनियर को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने तथा उससे 30 लाख रुपये ठगने के आरोप में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल चतुर्वेदी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है ।

पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति ने वैवाहिक साइट पर अपने आप को एयरटेल में एचआर मैनेजर बताया और कहा कि उसकी सालाना पैकेज 35 लाख रुपये का है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नोएडा) आशुतोष द्विवेद्वी ने कहा, ‘‘ आरोपी ने नकली नाम और पहचान से एक वैवाहिक साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। उसने अपने आप को एक दूरसंचार कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी बताया एवं एक महिला से संपर्क किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दोनों चार महीने पहले एक दूसरे के संपर्क में थे और वह लगातार अपने बारे में झूठ बोलता रहा। उस दौरान उसने इस महिला से शारीरिक संबंध भी बनाये। बाद में उसने उससे कहा कि उसकी बहन को कैंसर है और इस बहाने उसने उससे 30 लाख रुपये ले लिये।’’

अधिकारी ने कहा, बाद में अमित ने उस महिला मिलना बंद कर दिया जिसके बाद महिला ने दूरसंचार कंपनी में संपर्क किया और उसे आरोपी का फर्जीवाड़ा पता चला।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक होंडा सिटी कार, एक एलसीडी टेलीविजन, कई गहने, महंगे ब्रांडेंड कपड़े बरामद किये जो उसने धोखाधड़ी से अर्जित किये गये धन से खरीदे थे।

भाषा राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।