नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: January 12, 2023 / 10:10 pm IST
Published Date: January 12, 2023 10:10 pm IST

नोएडा (उप्र), 12 जनवरी (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाली नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) मीनाक्षी ने बताया कि भंगेल गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ शोएब नामक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की। उनका आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने लड़की की अश्लील वीडियो और फोटो के आधार पर धमकाकर उससे 40 तोला सोना और एक लाख रुपए नगद भी ले लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं शफीक

शफीक


लेखक के बारे में