ओडिशा के मयूरभंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

ओडिशा के मयूरभंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

ओडिशा के मयूरभंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: June 28, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: June 28, 2026 3:42 pm IST

बारीपदा, 28 जून (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपक कुमार गच्छायत ने बताया कि यह घटना शनिवार की है, जब आरोपी एक विवाह समारोह से लड़की को ‘जबरन’ एक सुनसान जगह पर ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता (14) के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सीय जांच करा ली गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में