बीड में एक व्यक्ति ने अपनी तीन वर्षीय नातिन का यौन उत्पीड़न किया, गिरफ्तार
बीड में एक व्यक्ति ने अपनी तीन वर्षीय नातिन का यौन उत्पीड़न किया, गिरफ्तार
बीड, तीन मई (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में 54 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी तीन वर्षीय नातिन का कई बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यूसुफ वडगांव पुलिस ने शुक्रवार को कैज तहसील के एक गांव में हुई घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर 16 से 25 अप्रैल के बीच कई बार अपनी नातिन का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची की मां और नानी को जब इसके बारे में पता चला, तो वे एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के पास पहुंचे और उसकी मदद से शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारियों ने बताया कि अपने पति की शराब की लत के कारण उपजे वैवाहिक कलह के चलते, बच्ची की माँ पिछले तीन वर्षों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया और उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


