न्यायाधीश से फोन पर अनुचित टिप्पणियां करने के मामले में कोलकाता में एक व्यक्ति गिरफ्तार

न्यायाधीश से फोन पर अनुचित टिप्पणियां करने के मामले में कोलकाता में एक व्यक्ति गिरफ्तार

न्यायाधीश से फोन पर अनुचित टिप्पणियां करने के मामले में कोलकाता में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: April 6, 2021 3:23 am IST

कोलकाता, छह अप्रैल (भाषा) न्यायाधीश से फोन पर अनुचित बातें कहने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि न्यायाधीश को एक ‘ऐप’ के जरिए कुछ महीने पहले फोन आया था।

उन्होंने बताया कि न्यायाधीश की शिकायत के आधार पर शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान केन्द्रीय सरकार के एक कर्मचारी के बेटे के तौर पर हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आरोपी ने न्यायाधीश को फोन करने के लिए एक ‘ऐप’ का इस्तेमाल किया था और अनुचित टिप्पणियां की थीं। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में