किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार किया

किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार किया

किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: August 18, 2021 8:34 pm IST

नोएडा (उप्र), 18 अगस्त (भाषा) थाना जेवर पुलिस ने एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में आज एक युवक को गिरफ्तार किया।

जेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि 15 अगस्त की रात को जेवर क्षेत्र की एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को मनीष कुमार नामक युवक अगवा कर ले गया है तथा उसने उसके साथ बलात्कार किया है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में