ठाणे जिले में बुजुर्ग से मारपीट, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे जिले में बुजुर्ग से मारपीट, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे जिले में बुजुर्ग से मारपीट, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: September 26, 2026 / 11:41 am IST
Published Date: September 26, 2026 11:41 am IST

ठाणे, 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में 84 वर्षीय पेट्रोल पंप मालिक के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गाली-गलौच और मारपीट की । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त सचिन संगाले ने बताया कि घटना 20 सितंबर को हुई । इस संबंध में नारपोली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 समेत अन्य संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित मुरलीधर महादू पिचड़, जो महादेव कोली आदिवासी समुदाय से हैं, दापोडे स्थित अपने पेट्रोल पंप में एक दीवार के निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे, तभी आरोपी करण सुरेश पाटिल कथित तौर पर वहां पहुंचा और उसने निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि उसने पिचड़ और उनके बेटे के खिलाफ जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर दोनों के साथ मारपीट भी की और धमकी दी। मामले की जांच जारी है।

भाषा शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में