अदालत में पत्नी पर तरल पदार्थ फेंकने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
अदालत में पत्नी पर तरल पदार्थ फेंकने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
मंडी (हिमाचल प्रदेश), 20 जून (भाषा) मंडी पुलिस ने जिला अदालत के कक्ष में अपनी पत्नी पर कोई तैलीय पदार्थ फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 1:00 बजे एक अदालत के अंदर हुई।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अदालत कक्ष के अंदर थी तभी उसका पति पीछे से आया और उस पर कोई संदिग्ध पदार्थ फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि इस घटना की वजह से मंडी की न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत संख्या दो में सुनवाई के दौरान व्यवधान पैदा हुआ।
बाद में शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए और उस तरल पदार्थ को रासायनिक जांच के लिए भेजा।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश

Facebook


