टिकरी बॉर्डर के किसान आंदोलन में शामिल चार युवकों ने एक व्यक्ति को जिंदा जलाया, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
टिकरी बॉर्डर के किसान आंदोलन में शामिल चार युवकों ने एक व्यक्ति को जिंदा जलाया, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
बहादुरगढ़ (हरियाणा), 17 जून (भाषा)। राज्य में चार लोगों ने 42 वर्षीय व्यक्ति पर कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मृतक के परिवार का आरोप है कि घटना के चारों आरोपी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें- वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक, PM से चर्चा…
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के कसरा गांव निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मुकेश के भाई द्वारा की गई शिकायत के अनुसार टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल चार लोगों ने बुधवार की शाम मुकेश को कथित रूप से जिंदा जला दिया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के वक्त चारों आरोपी नशे की हालत में थे। पुलिस ने बताया कि मुकेश की बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- मंदिर से लौट रहे दंपति से लूट, फिर महिला से रेप के बाद हत्या.. 6 से…
हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि चारों आरोपियों ने मुकेश पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़का था और उसे आग लगायी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल उसकी जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक की पहचान जींद जिला निवासी के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को मुकेश के परिजन और गांव के कुछ लोगों ने उसके निकटतम परिजन को सहायता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें- 72 दिन बाद आज से सड़कों पर दौड़ेंगी सिटी बसें.. इन मार्गों पर 50 बस…

Facebook


