हरियाणा के अंबाला में आवारा मवेशी से टक्कर के बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौत

हरियाणा के अंबाला में आवारा मवेशी से टक्कर के बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौत

हरियाणा के अंबाला में आवारा मवेशी से टक्कर के बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौत
Modified Date: August 18, 2023 / 05:13 pm IST
Published Date: August 18, 2023 5:13 pm IST

अंबाला (हरियाणा), 18 अगस्त (भाषा) हरियाणा के अंबाला में आवारा मवेशी से टक्कर के बाद बाइक सवार 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे हुई, जब राजू पंडित यहां नारायणगढ़ से अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पंडित के माथे में गंभीर चोट आई थी। उन्हें नारायणगढ़ में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में