गौतमबुद्ध नगर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

गौतमबुद्ध नगर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

गौतमबुद्ध नगर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Modified Date: May 26, 2026 / 10:13 am IST
Published Date: May 26, 2026 10:13 am IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 26 मई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात एक व्यक्ति दनकौर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।

भाषा सं वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में