Stock Market Today: कहीं आज फिर न टूट जाए बाजार! गिफ्ट निफ्टी की कमजोरी के बीच RVNL समेत इन स्टॉक्स में बन सकता है पैसा या फंस सकते हैं आप

Stock Market Today: मंगलवार को शेयर बाजार दबाव में खुल सकते हैं। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव में राहत मिलने पर निफ्टी 24,200 तक पहुंचने की उम्मीद है। आज कई बड़ी कंपनियां Q4 के नतीजे जारी करेंगी। वही RVNL, सुजलॉन और Paytm से जुड़ी खबरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

Stock Market Today: कहीं आज फिर न टूट जाए बाजार! गिफ्ट निफ्टी की कमजोरी के बीच RVNL समेत इन स्टॉक्स में बन सकता है पैसा या फंस सकते हैं आप

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 26, 2026 / 09:05 am IST
Published Date: May 26, 2026 9:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी 72 अंक फिसला, बाजार कमजोर खुलने के संकेत
  • अमारा राजा का मुनाफा 94% बढ़ा, शेयर फोकस में
  • RVNL का प्रॉफिट 59% गिरा, निवेशकों की नजर

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: सोमवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। लेकिन मंगलवार को बाजार दबाव में खुल सकता है। सुबह करीब 7.15 बजे गिफ्ट निफ्टी 0.30 फीसदी गिरकर 24,055 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे यह संकेत मिलता है कि आज बाजार की शुरुआत कमजोर हो सकती है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें नियंत्रण में रहती है तथा रुपया मजबूत होता है और वैश्विक तनाव कम होता है तो बाजार में तेजी लौट सकती है।

ये कंपनियां आज करेंगी Q4 नतीजे

आज बाजार में कई बड़ी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी। ONGC, Siemens, IRCTC, FirstCry, Gujarat Fluorochemicals, JK Tyre, EIH, Finoex Industries, Procter & Gamble Health और Senco Gold जैसी कंपनियां अपने मार्च तिमाही के रिजल्ट जारी करेंगी। इन कंपनियों के नतीजों का असर उनके शेयरों पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर रेलवे, ऑयल, होटल और रिटेल सेक्टर के शेयर फोकस में रहेंगे।

अमारा राजा और सुजलॉन ने दिखाया दम

Amara Raja Energy & Mobility ने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा करीब 95 फीसदी बढ़कर 314 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं कंपनी की आय भी 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। दूसरी तरफ सुजलॉन एनर्जी का मुनाफा थोड़ा घटा जरूर है। लेकिन कंपनी की आय में 45 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज हुई। इससे साफ है कि विंड एनर्जी सेक्टर में मांग लगातार बनी हुई है। इन दोनों शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है।

RVNL, IRFC और Paytm पर भी रहेगी नजर

रेलवे सेक्टर की कंपनी RVNL का मुनाफा लगभग 59 फीसदी गिर गया। हालांकि कंपनी की आय में हल्की बढ़त रही। वहीं IRFC ने हैदराबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए 13,527 करोड़ रुपये के रीफाइनेंसिंग एग्रीमेंट पर साइन किया है। इस खबर को कंपनी के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। दूसरी तरफ Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications ने अपनी यूरोपीय पेमेंट यूनिट में 9 मिलियन यूरो निवेश करने की घोषणा की है। इससे फिनटेक सेक्टर के शेयरों पर भी असर पड़ सकता है।

इन कंपनियों के नतीजे रहे कमजोर

Container Corporation of India और Man Industries India के नतीजे कमजोर रहे हैं। दोनों कंपनियों के मुनाफे और रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं Aditya Birla Fashion and Retail का घाटा बढ़ गया, हालांकि कंपनी की आय में बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर Hitachi Energy India ने मजबूत प्रदर्शन किया और उसका मुनाफा लगभग 80 प्रतिशत बढ़ गया। Hindalco ने भी चेतावनी दी है कि आने वाले समय में कच्चे माल की लागत बढ़ सकती है। जिससे कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।