MLA Purandar Mishra Fraud Case: राष्ट्रीय अध्यक्ष के फर्जी पीए के झांसे में फंस गए छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक, फटाफट ट्रांसफर कर दिए पैसे, जानिए कितने का लगा चूना?
MLA Purandar Mishra Fraud Case: बदमाशों ने रायपुर के भाजपा विधायक को निशाना बनाते हुए बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से 10000 की ठगी की है।
MLA Purandar Mishra Fraud Case/Image: AI Generated
- रायपुर के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार रुपये की ठगी
- ठगों ने खुद को भाजपा नेता नितिन नवीन का PA बताकर किया फोन
- खम्हारडीह थाना में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
MLA Purandar Mishra Fraud Case: छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है, कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। बीते दिनों पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना सामने आई थी, लेकिन अब बदमाशों ने रायपुर के भाजपा विधायक को निशाना बनाया है। ठगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से 10000 की ठगी की है, जानकारी के मुताबिक, नितिन नवीन के PA बनकर बीजेपी विधायक (MLA Purandar Mishra Fraud Case) से ठगी के इस वारदात को अंजाम दिया गया है। विधायक की शिकायत पर खम्हारडीह थाना में FIR दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि, रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा (MLA Purandar Mishra Fraud Case) से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के PA बनकर ठगी की गई है, ठगों ने विधायक को कॉल कर खुद को नितिन नवीन का पीए बताया और विधायक से दस हजार रुपये की मांग की। वही, MLA ने पहले 4,500, फिर 5500 दो बार में 10000 रूपए ट्रांसफर किए। जैसे ही ठगी की भनक लगी तो रायपुर के खम्हारडीह थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुँचती है। क्राइम ब्रांच और खम्हारडीह पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें
- RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report: धर्मशाला में बारिश या RCB की सुनामी? आज कौन कटाएगा फाइनल का टिकट! यहां जानिए पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड
- Dr Ramchandra Sunita Godbole Padma Shri: जंगलों में रहकर 1 लाख मरीजों का किया मुफ्त इलाज! गोडबोले दंपति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई, बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- Aaj ka Rashifal 26 May 2026: आज इन राशियों को होगा धन लाभ, करियर में आएगी बड़ी खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?
- Vaibhav Suryavanshi Latest News: जो कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया, वो चमत्कार करना चाहते है वैभव सूर्यवंशी.. बताया अपना सपना, चाहते है ये अनोखा रिकॉर्ड बनाना
- शह मात The Big Debate: भोजशाला में सीएम मोहन, सवालों में उलझी सियासत! विपक्ष ने उठाया बिना मूर्ति पूजा का मुद्दा, कोर्ट के फैसले के बाद भी क्या बाकी है किंतु-परंतु की गुंजाइश?

Facebook


