दिल्ली के मोती नगर में मकान में आग के दौरान सिलेंडर फटने से व्यक्ति की मौत
दिल्ली के मोती नगर में मकान में आग के दौरान सिलेंडर फटने से व्यक्ति की मौत
नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने के दौरान एलपीजी सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, घटना तड़के करीब तीन बजे तिलक नगर में हुई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, भूतल के अलावा दो मंजिला मकान के भूतल पर आग लगी थी। आग के दौरान सिलेंडर फट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा रंजन सुरभि
सुरभि

Facebook


