केरलम: केएसईबी कर्मचारियों ने चंदा जुटाकर बुजुर्ग महिला के घर लगाया मुफ्त बिजली कनेक्शन

केरलम: केएसईबी कर्मचारियों ने चंदा जुटाकर बुजुर्ग महिला के घर लगाया मुफ्त बिजली कनेक्शन

केरलम: केएसईबी कर्मचारियों ने चंदा जुटाकर बुजुर्ग महिला के घर लगाया मुफ्त बिजली कनेक्शन
Modified Date: September 19, 2026 / 10:12 am IST
Published Date: September 19, 2026 10:12 am IST

कोट्टायम (केरलम), 19 सितंबर (भाषा) केरलम के मुलक्कुलम में अकेली रह रही 72 वर्षीय मूक बधिर महिला के घर में बिजली कनेक्शन लगा दिया गया है और यह काम केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के कर्मचारियों ने अपने खर्च पर कराया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुलाक्कुलम पंचायत के वार्ड नौ में रहने वाली अमिनी अपने घर में बिना बिजली कनेक्शन के अकेली रह रही थीं।

केएसईबी ने एक ‘फेसबुक’ पोस्ट में अपने कर्मचारियों की इस पहल की तारीफ की।

पोस्ट में बताया गया कि केएसईबी के पेरुवा अनुभाग कार्यालय के कर्मचारियों ने बिना कोई पैसा लिए घर में वायरिंग की, बल्ब और पंखा लगाया तथा बिजली का कनेक्शन देने के लिए बिजली का खंभा भी लगाया।

पोस्ट के अनुसार वायरिंग का खर्च कर्मचारियों ने खुद उठाया।

अनुभाग कार्यालय की सहायक अभियंता स्मिता के.वी. ने नए कनेक्शन का स्विच ऑन किया।

केएसईबी ने बताया कि पेरुवा अनुभाग के कर्मचारियों ने पिछले साल भी ऐसी ही एक पहल की थी जिसके तहत उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर महिला के एक कमरे वाले मकान में वायरिंग की और बिजली का कनेक्शन भी उपलब्ध कराया।

कई लोगों ने केएसईबी कर्मचारियों की इस पहल की तारीफ की। लोगों ने केएसईबी के फेसबुक पोस्ट को साझा किया और उस पर टिप्पणी किए जिसमें अकेले रह रही बुजुर्ग महिला के घर में बिजली पहुंचाने की उनकी कोशिशों की सराहना की गई थी।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन


लेखक के बारे में