Jabalpur Love Jihad News: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा पर बनाया धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, भेजता था अश्लील मैसेज, न्यायधानी से सामने आया लव जिहाद का मामला
Jabalpur Love Jihad News: जबलपुर में नाबालिग छात्रा पर उसी के स्कूल के शिक्षक द्वारा शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
Jabalpur Love Jihad News:/Image Credit: IBC24
- मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया हैं।
- नाबालिग छात्रा पर उसी के स्कूल के शिक्षक द्वारा शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
- परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
Jabalpur Love Jihad News: जबलपुर: मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया हैं। यहां एक निजी स्कूल की नाबालिग छात्रा को उसी के स्कूल के एक शिक्षक द्वारा शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाये जाने के साथ साथ उसे अश्लिल मेसेज किए गए। मामले में गोराबाजार पुलिस ने स्कूल के शिक्षक सैयद फैजान हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
तीन साल से छात्रा के संपर्क में था शिक्षक
जानकारी के अनुसार शिक्षक पिछले करीब तीन साल से नाबालिग छात्रा के संपर्क में था और व्हाट्सएप मैसेज तथा फोन कॉल के जरिए उससे बातचीत करता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की। (Jabalpur Love Jihad News) इतना ही नहीं, आरोपी शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेजने की भी बात सामने आई है। आरोपी शिक्षक पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।
पुलिस कर रही अमले की जांच
Jabalpur Love Jihad News: मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजन और स्थानीय हिंदू संगठनों के लोग गोराबाजार थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपी शिक्षक शहर के एक नामी निजी स्कूल में पदस्थ है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने स्कूल की अन्य छात्राओं से भी संपर्क कर उन पर किसी प्रकार का दबाव बनाने की कोशिश की गई होगी, इसी को देखते हुए पुलिस स्कूल की अन्य छात्राओं से भी पूछताछ कर रही है।पुलिस ने छात्राओं की पहचान पूरी तरह गुप्त रखने का भरोसा दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Barabanki Sex Racket: सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला निकली HIV पॉजिटिव! पूरे शहर में मचा हड़कंप, संपर्क में आए लोगों की तलाशी शुरू
- Congress General Secretary Arrested: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, उम्मीदवार मिलन प्रधान के बाद ये दिग्गज नेता गिरफ्तार, विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
- Gold Ring For Child: सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को दी जाएगी सोने की अंगूठी, इस दिन से पूरे प्रदेश में शुरू होगी योजना, सीएम खुद करेंगे शुभारंभ

Facebook


