ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार एसयूवी बिजली के खंभे से टकराई, एक युवक की मौत

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार एसयूवी बिजली के खंभे से टकराई, एक युवक की मौत

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार एसयूवी बिजली के खंभे से टकराई, एक युवक की मौत
Modified Date: May 10, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: May 10, 2026 2:38 pm IST

नोएडा, 10 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद स्थित ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में तेज रफ्तार स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के बिजली के खंभे से टकरा जाने से 28-वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात 10 बजकर 58 मिनट पर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में ऋषभ (28) की मौत हो गई, जबकि वाहन चला रहा गुरुदेव (30) घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

दोनों अलीगढ़ के रहने वाले थे और ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुके थे।

शनिवार को इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो को खंभे से टकराने के बाद सड़क पर कई बार घूमते देखा जा सकता है।

भाषा सं खारी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में