पुलिस मुठभेड़ में गोकशी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में गोकशी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में गोकशी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Modified Date: July 28, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: July 28, 2026 3:56 pm IST

नोएडा, 28 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुध नगर के दनकौर थाने की पुलिस ने मंगलवार तड़के एक मुठभेड़ के दौरान कथित गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय रवि शंकर निम ने बताया कि आरोपी की पहचान मेहताब के तौर पर की गयी है और वह दौला राजपुर का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को एक बाइक के पास चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मेहताब घायल हो गया, जबकि उसके साथी भाग निकले।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक देशी तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल, पशु वध में प्रयुक्त हथियार, छुरी, नशीले इंजेक्शन, प्लास्टिक की रस्सियां और कट्टे बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में