ग्रेटर नोएडा में एक युवक तालाब में डूबा, तलाश जारी

Ads

ग्रेटर नोएडा में एक युवक तालाब में डूबा, तलाश जारी

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 11:43 AM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 11:43 AM IST

ग्रेटर नोएडा (उप्र), 27 मई (भाषा) ग्रेटर नोएडा के एक गांव में नहाने के दौरान एक युवक तालाब में डूब गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार शाम ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव की है जब हरियाणा के पलवल जिले का निवासी कैलाश (32) नहाने के लिए तालाब में उतरा था, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि वह यहां अपनी बुआ के घर आया हुआ था।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस, दमकल विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की।

सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह भी टीम तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है।

भाषा सं खारी

खारी