महाराष्ट्र के बीड जिले में सड़क के किनारे मृत मिला व्यक्ति; पुलिस को हत्या की आशंका
महाराष्ट्र के बीड जिले में सड़क के किनारे मृत मिला व्यक्ति; पुलिस को हत्या की आशंका
बीड, दो जून (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में मंगलवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मृत पाया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि नेकनूर पुलिस को शुरुआत में सोमवार सुबह लिंबागणेश-अंजनवती रोड के पास एक मोटरसाइकिल मिली। जांचकर्ता आशंका जता रहे हैं कि पिछली रात दोपहिया वाहन के सड़क से उतर जाने के कारण सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने यह बताया कि हालांकि पुलिस ने निरीक्षण के दौरान मृतक व्यक्ति की गर्दन पर संदिग्ध निशान पाए। मृतक की पहचान बीड तहसील के अंजनवती गांव के निवासी किरण बंडू सोनवाने (30) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लिंबागणेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा मनीषा
मनीषा

Facebook


