नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में छह महीने पुराने विवाद का बदला लेने के लिए 23 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर दी गई। इस बाबत पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि व्यक्ति पर विवाद को लेकर हमला किया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हमला उत्तर पश्चिम दिल्ली में लगभग छह महीने पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए किया गया था।
आरिफ की मौत के बाद, उसके परिवार के सदस्यों और निवासियों ने कड़ी कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर जहांगीरपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
अधिकारी ने कहा, ‘अब तक तीन किशोरों को पकड़ा जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।’
पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव