केरल के त्रिशूर में ट्रक और मिनी पिकअप की टक्कर में व्यक्ति की मौत

केरल के त्रिशूर में ट्रक और मिनी पिकअप की टक्कर में व्यक्ति की मौत

केरल के त्रिशूर में ट्रक और मिनी पिकअप की टक्कर में व्यक्ति की मौत
Modified Date: June 12, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: June 12, 2026 3:58 pm IST

त्रिशूर (केरल), 12 जून (भाषा) केरल के त्रिशूर में कुन्नमकुलम के निकट थोवानूर में शुक्रवार को एक ट्रक और मिनी पिकअप वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान अनक्कल निवासी निधिन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय हुई जब मिनी पिकअप एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि निधिन मिनी पिकअप वाहन को चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और स्थानीय लोग इनमें से लोगों को बाहर नहीं निकाल पाए।

बाद में कुन्नमकुलम अग्निशमन एवं बचाव सेवा केंद्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां निधिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

कुन्नमकुलम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में