सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत
Modified Date: April 20, 2024 / 09:55 pm IST
Published Date: April 20, 2024 9:55 pm IST

नोएडा, 20 अप्रैल (भाषा) थाना बादलपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 35 वर्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस का एक दल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचा और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि थानाक्षेत्र के सादोपुर गांव के पास आज सुबह एक बाइक एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में बाइक सवार जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि युवक मूल रूप से जनपद गाजियाबाद का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं नेत्रपाल अमित

अमित


लेखक के बारे में