सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: January 24, 2022 11:58 am IST

नोएडा, 24 जनवरी (भाषा) थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की बाइक फिसल गई। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के गांव रोजा जलालपुर के पास आकाश नामक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, तभी सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उन्होंने बताया कि कुत्ते को बचाने की कोशिश में युवक ने तेजी से ब्रेक लगाया और उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में युवक को गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. वैभव

वैभव


लेखक के बारे में