दून में युवक ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या की
दून में युवक ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या की
देहरादून (उत्तराखंड), 22 अप्रैल (भाषा) देहरादून शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक ने दहेज के लिए कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी । पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने सोमवार को यहां बताया कि मृतका प्रतिभा (24) के परिजनों की तहरीर पर मिटठी बेरी के रहने वाले आरोपी पति दीपक शर्मा (29) के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में प्रतिभा के ससुराल वालों को भी आरोपी बनाया गया है ।
पुलिस के मुताबिक प्रतिभा का दीपक के साथ फरवरी में विवाह हुआ था और उसके बाद ही दोनों के बीच दहेज को लेकर झगड़े हो रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान दीपक ने कथित तौर पर गला घोंटकर प्रतिभा की हत्या कर दी।
इस घटना के संबंध में प्रतिभा के पिता दिग्विजय शर्मा द्वारा दी गयी शिकायत में कहा गया है कि दीपक और उसके घर वाले उसे दहेज के प्रताड़ित करते थे । पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है ।
भाषा दीप्ति दीप्ति राजकुमार
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


