Raghav Chadha News: भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा की इस समिति के बनाए गए अध्यक्ष,

Raghav Chadha News: हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Raghav Chadha News: भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा की इस समिति के बनाए गए अध्यक्ष,

Raghav Chadha News || Image- IBC24 News File

Modified Date: May 23, 2026 / 06:36 pm IST
Published Date: May 23, 2026 6:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी।
  • राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • याचिका समिति का पुनर्गठन करने के बाद सदन के 10 सदस्यों को इस समिति के लिए नामित किया।

Raghav Chadha News: नई दिल्ली: हाल में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करने के बाद सदन के 10 सदस्यों को इस समिति के लिए नामित किया। (Raghav Chadha News) राज्यसभा की एक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘राघव चड्ढा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’’ अधिसूचना में कहा गया कि राज्यसभा के सभापति ने 20 मई से प्रभावी समिति का पुनर्गठन किया है।

समिति में शामिल है ये सदस्य

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा के अलावा समिति के सदस्यों में हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीडा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रवंगवरा नारजारी और संतोष कुमार पी. शामिल हैं। राज्यसभा सचिवालय ने एक अन्य अधिसूचना में कहा, ‘‘राज्यसभा के सभापति ने 20 मई 2026 को (Raghav Chadha News)  राज्यसभा सदस्य डॉ. मेनका गुरुस्वामी को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया है।’’

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.