Twisha Sharma Case Latest Update: देश के इस सबसे बड़े हॉस्पिटल के डॉक्टर करेंगे ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम.. आत्महत्या या कुछ और!.. जल्द होगा खुलासा!

Twisha Sharma Case Latest Update: AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर ने ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया है।

Twisha Sharma Case Latest Update: देश के इस सबसे बड़े हॉस्पिटल के डॉक्टर करेंगे ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम.. आत्महत्या या कुछ और!.. जल्द होगा खुलासा!

Twisha Sharma Case Latest Update/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 23, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: May 23, 2026 4:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्विशा शर्मा मौत मामले अपडेट निकलकर सामने आया है।
  • दिल्ली के डायरेक्टर ने ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया है।
  • AIIMS दिल्ली के चीफ फॉरेंसिक डॉ. सुधीर गुप्ता ने 4 वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है।

Twisha Sharma Case Latest Update: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले अपडेट निकलकर सामने आया है। यहां हाईकोर्ट के आदेश के बाद AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर ने मेडिकल बोर्ड गठित किया है। AIIMS दिल्ली के चीफ फॉरेंसिक डॉ. सुधीर गुप्ता ने 4 वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है। डायरेक्टर की मंजूरी से गठित मेडिकल बोर्ड की टीम ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी।

आज शाम भोपाल पहुंचेगी दिल्ली एम्स की टीम

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, AIIMS दिल्ली के चीफ फॉरेंसिक डॉ. सुधीर गुप्ता द्वारा गठित की गई AIIMS दिल्ली की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ आज शाम को स्टेट चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंचेगी और रविवार की सुबह शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। (Twisha Sharma Case Latest Update) एम्स दिल्ली के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के अनुसार कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड बनाने का अधिकार केवल एम्स दिल्ली के डायरेक्टर को दिया था।

एम्स भोपाल की मोर्चुरी में रखा है ट्विशा का शव

Twisha Sharma Case Latest Update: मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों से पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध मिलने के बाद डायरेक्टर की मंजूरी से चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम बनाई गई। डॉ. सुधीर गुप्ता के मुताबिक मेडिकल बोर्ड आधुनिक फोरेंसिक उपकरणों के साथ शाम 6 बजे स्टेट चार्टर्ड विमान से भोपाल रवाना होगा। फिलहाल 33 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा का शव एम्स भोपाल की मोर्चुरी में रखा गया है।

4 डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

अब्ब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली एम्स से फोरेंसिक विभाग के 4 डॉक्टरों की टीम भोपाल आएगी। (Twisha Sharma Case Latest Update) यह टीम शव की जांच करेगी और पोस्टमॉर्टम से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा करेगी। बताया गया है कि टीम अपनी रिपोर्ट एम्स फोरेंसिक चीफ डॉ. सुधीर गुप्ता को सौंपेगी। इसके बाद डॉ. गुप्ता रिपोर्ट का विश्लेषण कर अंतिम रिपोर्ट तैयार करेंगे।

कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह को भेजा 7 दिन की रिमांड पर

Twisha Sharma Case Latest Update:  ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर पुलिस ने आरोपी पति समर्थ सिंह को कल गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इस मामले के मुख्य आरोपी को आज शनिवार भोपाल पुलिस ने कोर्ट में पेश कर किया, जहां सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत से समर्थ सिंह की 7 दिन की रिमांड मांगी। जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की रिमांड भेजा है। साथ ही कोर्ट ने आरोपी का पासपोर्ट भी जब्‍त कर लिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.