SBI Bank Employee Strike News: SBI के ग्राहकों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना, इतने दिन तक ठप रहेगा कामकाज, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
SBI Bank Employee Strike News: SBI बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं, जिसके चलते बैंक से जुड़े कोई भी काम नहीं हो पाएंगे।
SBI Bank Employee Strike News / Image Credit: IBC24 News File)
- SBI के कर्मचारी हड़ताल पर दो दिनों की जाने वाले हैं।
- सोमवार 25 मई और मंगलवार 26 के दिन कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
- इन दोनों दिन बैंक से जुड़ा कोई भी काम नहीं होगा।
SBI Bank Employee Strike News: नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बैंक का काम 4 दिनों ठप रहने वाला है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, बैंक के कर्मचारी आने वाले दिनों में हड़ताल पर जाने वाले हैं, जिसके चलते बैंक से जुड़े कोई भी काम नहीं हो पाएंगे।
कब से शुरू होगी हड़ताल?
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 25 और 26 मई को एसबीआई का सारा स्टाफ हड़ताल पर रहेगा। हड़ताल दो दिन की होगी लेकिन बैंक का काम 4 दिनों तक स्थगित रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि 23 मई को चौथा शनिवार था और 24 मई को रविवार की छुट्टी है। (SBI Bank Employee Strike News) इसके बाद के दो दिन यानी सोमवार 25 मई और मंगलवार 26 के दिन कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। जिस वजह से ही 4 दिनों तक बैंक का सारा कामकाज ठप रहेगा।
कर्मचारी क्यों कर रहे हड़ताल?
SBI Bank Employee Strike News: AISBISF ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि,ये हड़ताल लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों का निराकरण करने के लिए की जा रही है। स्टाफ की कमी, नौकरी की शर्तें, भर्ती के नियम और पेंशन से जुड़ी समस्याओं से पिछले कई दिनों से स्टाफ परेशान है। यूनियन का आरोप है कि काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया है (SBI Bank Employee Strike News) और पहले हुए कई समझौते भी अभी तक लागू नहीं किए गए हैं। फेडरेशन ने 2 मई को SBI के चेयरमैन को दिए नोटिस में कहा है कि ये हड़ताल इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट, 1947 के तहत की जाएगी।
जानें कौन सी सर्विसेज रहेंगी बंद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस हड़ताल का असर किसी भी तरह से ऑनलाइन सर्विसेज पर नहीं पड़ेगा। (SBI Bank Employee Strike News) इसकी वजह से केवल ब्रांच से संबंधित काम नहीं हो पाएंगे। चेक जमा करना, कैश डिपॉजिट जैसी सुविधाएं इन 4 दिनों के लिए बंद रहने वाली हैं। जबकि डिजिटल सर्विसेज हमेशा ही तरह ही चलेंगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sidhi Crime News: रिश्ते शर्मसार, बेटे ने 5 हजार की सुपारी देकर कराई पिता की हत्या, फिर कंबल में लपेटकर शव के साथ किया ऐसा काम, देख कांप गई पुलिस
- Cheetah Helicopter Crash Video: सेना का ‘चीता’ हेलीकॉप्टर क्रैश.. इस राज्य में हिमालय से टकराई.. हादसे के बाद जवानों ने ली सेल्फी..
- Imran Pratapgarhi on BJP: गाय दूध नहीं, वोट देती है… बकरीद से पहले कांग्रेस सांसद के बयान से मचा बवाल, BJP पर साधा निशाना

Facebook


