हरियाणा के नूंह में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के बाद व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के नूंह में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के बाद व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के नूंह में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के बाद व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Modified Date: March 20, 2026 / 01:10 am IST
Published Date: March 20, 2026 1:10 am IST

गुरुग्राम, 19 मार्च (भाषा) हरियाणा के नूंह जिले के खेड़ला गांव में सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर हुए झगड़े के बाद बृहस्पतिवार को 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खेड़ला निवासी खुर्शीद के रूप में हुई है। शव को अल आफिया अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, विवाद सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर बच्चों के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था। खुर्शीद द्वारा टिप्पणी का विरोध किए जाने पर गांव के ही जावेद और फरीद के साथ उसकी बहस हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कहासुनी ने जल्द हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने गोली चला दी, जिससे खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई।

नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘जावेद, फरीद और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में