बाहरी दिल्ली में ‘पुरानी रंजिश’ के चलते व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
बाहरी दिल्ली में 'पुरानी रंजिश' के चलते व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) बाहरी दिल्ली के कराला गांव में अज्ञात हमलावरों ने 37 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पीड़ित के परिवार को शक है कि उसकी हत्या पुरानी दुश्मनी के कारण की गई।
पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात की है, जब कराला निवासी हरीश घर लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उसे रोका और उसे गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि हरीश को पहले भी धमकियां मिली थीं और आरोप लगाया कि हत्या पुरानी दुश्मनी से जुड़ी हो सकती है।
उसकी पत्नी ने पत्रकारों को बताया कि हमले से कुछ समय पहले उसने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात की थी।
भाषा नोमान
नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


