पूर्वी दिल्ली में व्यक्ति को चाकू से हमला कर जख्मी किया

पूर्वी दिल्ली में व्यक्ति को चाकू से हमला कर जख्मी किया

पूर्वी दिल्ली में व्यक्ति को चाकू से हमला कर जख्मी किया
Modified Date: May 1, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: May 1, 2026 2:21 pm IST

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी इलाके में दो लोगों ने एक व्यक्ति पर कथित रूप से चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, चाकूबाजी की इस घटना की सूचना मयूर विहार थाने को बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे दी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता और पीड़ित त्रिलोकपुरी इलाके में अपने आवास के पास खड़े थे, तभी दो हमलावर वहां पहुंचे और चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। वे पीड़ित के जानकार थे।

अधिकारी ने कहा कि हमलावर हमले के बाद फरार हो गए और घटना के मकसद का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान और चिकित्सा साक्ष्यों के आधार पर मयूर विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद ली जा रही है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में