कोटद्वार में युवक ने सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या की

कोटद्वार में युवक ने सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या की

कोटद्वार में युवक ने सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या की
Modified Date: July 20, 2024 / 06:19 am IST
Published Date: July 20, 2024 12:03 am IST

कोटद्वार, 19 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक युवक ने संपत्ति विवाद के चलते अपनी सौतेली मां की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 10 बजे इंदिरानगर आमपड़ाव की खुमरा बस्ती में हुई जहां अशरफ अपनी सौतेली मां शाहिदा (60) के घर पहुंचा और अचानक उसके पेट और पीठ पर चाकू से कई वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

शाहिदा अपने छोटे बेटे और बहू के साथ खुमरा बस्ती में ही एक अलग घर में रहती थी। घटना के वक्त उसका बेटा काम पर गया हुआ था जबकि बहू महिला पर हुए हमले को देखकर बेहोश हो गयी। बहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहिदा और अशरफ के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। घटना को अंजाम देने के बाद अशरफ मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

भाषा सं दीप्ति आशीष

आशीष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।