मणिपुर: सेनापति में 49.5 किलोग्राम अफीम बरामद
मणिपुर: सेनापति में 49.5 किलोग्राम अफीम बरामद
इम्फाल, 14 जुलाई (भाषा) मणिपुर के सेनापति जिले से पुलिस ने 49.5 किलोग्राम अफीम जब्त की। पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
पुलिस की एक टीम रविवार सुबह इम्फाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर टी. खुल्लेन में वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक चारपहिया वाहन को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक रुकने के बजाए वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने वाहन का पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन खड़ा मिला। तलाशी लेने पर वाहन से 49 पैकेट अफीम बरामद हुई, जिसका कुल वजन 49.5 किलोग्राम है।
पुलिस ने वाहन मालिक के पहचान संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बयान में कहा गया है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा फरार चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
भाषा राखी शोभना
शोभना

Facebook


